वेलेंटाइन वीक की आज से हुई शुरुआत, अपने प्रियजनों से इस तरह करें प्यार का इज़हार

वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। कुछ लोग इस वीक का सालों से इंतजार करने लग जाते हैं। वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को पूरी दुनिया में प्रपोज डे मनाया जाता है। लोग इस दिन अपने मनपसंद लड़का या लड़की को प्रपोज करते हैं। ऐसे में अगर आप भी स्पेशल तरीके से को प्रपोज करना चाहते हैं।

1. जिस रास्ते से आपकी गर्लफ्रेंड रोज गुजरती है, उस रास्ते पर एक होर्डिंग किराए पर लेकर उसपर आप अपने दिल की बात लिखवा सकते हैं। आपका यह अंदाज आपकी प्रिय को जरूर पसंद आएगा।

2. यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्लाइट में कहीं जा रहे हों तो इंटरकॉम से भी उसे प्रपोज कर सकते हैं। दिल की बात कहने का यह अनोखा तरीका शायद उसे पसंद आए और आपकी बात बन जाए।

3. आप ज्यादा हिम्मती हैं और कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म देखने का प्लान करें और फिल्म के अंतराल में अपना वीडियो प्ले करने की व्यवस्था करें जिसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड से जीवन भर साथ देने का सवाल पूछ रहे हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button