रेड कॉर्पेट पर बॉलीवुड की इन हसिनाओ ने अपनी दिलकश अंदाज़ में बिखेरे जलवे व ढहाया कहर

बॉलीवुड गलियारो में बीती रात ही आईफा अवॉर्ड्स 2019 आयोजित किया गया।बता दें 20 साल के बाद पहली बार आईफा को घर लाया गया मतलब इससे पहले जहां ये शो विदेशो में आयोजित होता था

वो अब मुंबई में आयोजित किया गया ऐसे में अब ये मौका ही इतना खास था, तो ऐसे में सितारे क्यों ना आते. आईफा अवॉर्ड्स की शाम कल मुंबई में बेहद शानदार रही। स्टार्स का ग्लैमर्स लुक आईफा के ग्रीन कारपेट पर नजर आया।

हर किसी ने यहां सबका ध्यान खींचा। वहीं इस अवॉर्ड शो में एक्ट्रेसेस ने अपने ड्रेसेस से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। अब आइए आपको बताते हैं कि अवॉर्ड शो में कौन सी हसीना क्या पहनकर पहुंची थी।

माधुरी दीक्षित – ग्रीन कारपेट पर सबसे पहला जादू धक धक गर्ल का चला। रेड गाउन में माधुरी रेड कारपेट पर नजर आईं। माधुरी की खूबसूरती और उनकी मुस्कुराहट से ग्रीन कारपेट भी चमक उठा था। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना भी किसी से पीछे नहीं रहीं।

कैटरीना कैफ- वही कटरीना यहां ग्लिटर सिल्वर गाउन में नजर आईं। कटरीना की खूबसूरती इसमें देखते ही बन रही थी। नंबर 1 एक्ट्रेस कही जाने वाली दीपिका पादुकोण भी यहां नजर आईं।

आलिया भट्ट– आलिया भट्ट ने भी ग्रीन कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा है। आलिया यहां लाइट पिंक रिप्ड गाउन में नजर आईं। आलिया का सिंपल और एलिगेंट लुक सबको इंप्रेस कर गया।

प्रीति जिंटा– ग्रीन कारपेट पर प्रीति जिंटा भी नजर आईं। प्रीति गोल्डन गाउन में दिखीं।

रेखा- ऐसे में आइकोनिक ब्यूटी रेखा का जादू भी ग्रीन कारपेट पर दिखा। रेखा ग्रीन कांजीवरम साड़ी में नजर आईं।

दीपिका पादुकोण– दीपिका ने यहां अपने लुक से सबको चौंका दिया। दीपिका का ऐसा लुक देखने को मिला कि जिसने देखा वो देखता ही रह गया। परपल गाउन में दीपिका गजब लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने इसमें कैप का भी इस्तेमाल किया था।

सारा अली खान– बॉलीवुड में केदारनाथ से करियर की शुरुआत करने वाली सारा ने भी व्हाइट गाउन में काफी सुर्खियां बटौरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button