राम जन्मभूमि के वरिष्ठ महंत को मिली जान से मारे जाने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के गुंडा और अपराधी मुक्त प्रदेश के दावों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इसी बीच एक बार फिर से अपराधियों ने महंत रामविलास दास वेदांती को फ़ोन पर जान से मारने की धमकी दी है।
बता दें कि महंत राम विलास वेदांती राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य हैं। उनको फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। महंत रामविलास ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी डीएम कौशल राज शर्मा को दी है।
डीएम कौशल राज शर्मा के निर्देश के बाद विभूति खंड थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभूतिखंड पुलिस मामले की जाँच-पड़ताल में जुट गई है।
फोटो- फाइल।।