उत्तर प्रदेश में पलायन और धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हैं लोग

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भी पलायन और धर्म परिवर्तन रोकने में नामाक नजर आ रही है। जातीय उत्पीड़न के कारण लोग अब भी धर्म परिवर्तन और पलायन को मजबूर हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से एक और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। जिसके बाद सैनी समाज के ने इन परिवारों का बहिष्कार किया है। मामला सामने आने से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि मुरादाबाद के 12 परिवारों ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। धर्म परिवर्तन करने वाले परिवारों ने अपना धर्म त्यागकर ईसाई धर्म अपना लिया था। जिसके बाद समाज में माहौल गर्म है। धर्म परिवर्तन करने वाले इन परिवारों का सैनी समाज की पंचायत ने इसका पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया। इतना ही नहीं इनसे बात करने वाले सैनी समाज के लोगों पर भी 5 हजार के जुर्माने का भी ऐलान कर दिया।

घटना के सामने आते ही शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, पंचायत के निर्णय के बाद 4 परिवार वापस हिन्दू धर्म में वापसी को तैयार हो गए हैं। पूरे मामले को संवेदनशील मानते हुए जाँच एजेंसिया भी अपने स्तर से पर काम करने पर जुट गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button