मौनी राय का एक ट्रेंडिंग लुक इंटरनेट पर मचा रहा धमाल, जिसे देख थम जाएंगी आपकी धड़कने

लगातार बदल रहा लाइफस्टाइल आपको बहुत सी चीजों के करीब और बहुत सी चीजों से दूर रख रहा है। वही अगर यहां बात आपके लुक को लेकर करें तो आप इसे निखारने के लिए बहुत कड़ी से कड़ी मेहनत में जुट जाते है।

बात अगर किसी हाई स्टैण्डर्ड पार्टी में जाने की हो तो आप ज्यादा परेशान होते हो कि कैसे खुद को पेरफक्ट और ग्लैमर लुक के साथ रेडी करें तो चलिए आपको आगे इसके लिए मौनी राय का एक ट्रेंडिंग लुक बताते है…

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी बखूबी जानी जाती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय की फिल्म ‘मेड इन चाइना का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन लुक कैरी किया हुआ था जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थी।

दरसल, अगर आपको कुछ नया और बेहतरीन लुक चाहिए तो आप मौनी रॉय के इस स्टाइल को फॉलो कर सकती है। बता दें, ट्रेलर लांच पार्टी के लिए मौनी ने एक खूबसूरत मस्टर्ड येलो गाउन चुना।

आप देख सकते हैं फोटोज में मौनी एक हॉल्टर नेक प्लेन गाउन में दिख रही हैं। ये एक बैकलेस गाउन है, जिसमें मौनी बेहद हॉट लग रही थीं. इसकी स्लीव्ज में खास ट्विस्ट दिया गया था। हॉल्टर नेक गाउन में वर्क वाली फुल स्लीव्ज भी अटैच्ड थीं।

वहीं मेकअप की बात करें तो इस दौरान मौनी हाईलाइटेड गाल और न्यूड लिपस्टिक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ स्ट्रेट करके स्लीक लुक दिया था।

मोनी रॉय का ये लुक आपको भी एक स्टाइलिश लुक दे सकता है तो अगर किसी हाई क्लास पार्टी में जाने का सोच रहे हैं तो इस गाउन को ट्राई कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button