बनाये कच्चे आम की मीठी खीर ट्राई करें कुछ नया, ये है बनाने का सही तरीका

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: गर्मियां आते ही हर घर में आम की डिमांड बढ़ जाती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को फलों के राजा आम का स्वाद बेहद पसंद होता है। भारतीय रसोई में आम का सेवन कई तरह के व्यंजन बनाकर किया जाता है। आम की चटनी, अचार, शैक, फ्रूट सलाद, जैली आदि आम से बनी चीजें शायद ही किसी को पसंद न आए। लेकिन आज आपको कच्चे आम की चटनी या अचार नहीं बल्कि कच्चे आम की मीठी खीर बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी को बनाने में बहुत कम समय लगता है और खाने में इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है यह टेस्टी खीर।

 

 

 

 

कच्चे आम की मीठी खीर बनाने के लिए सामग्री-
– 4 कच्चे आम (कद्दूकस किए हुए)
– 1 कप शक्कर
– आधा लीटर कंडेंस्ड मिल्क
– आधा लीटर दूध
– आधा टीस्पून इलायची पाउडर
– थोड़े-से केसर
– थोड़े-से बादाम और काजू (कटे हुए)
– थोड़े-से किशमिश

 

 

मीठी खीर बनाने की विधि- कच्चे आम की मीठी खीर बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस किए हुए कच्चे आम को पानी में 4-5 बार अच्छी तरह से धो लें। अब एक पैन में 2 कप पानी और कद्दूकस किए हुए आम डालकर 5 मिनट तक उबालें। आम के नरम होने पर आंच बंद कर दें। सूती कपड़े से छान लें।आम के पल्प को निकालकर अलग रख लें।अब एक पैन में दूध गर्म करें। लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं। एक चौथाई रह जाने पर शक्कर, इलायची पाउडर और केसर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। कच्चे आम का पल्प डालकर 5 मिनट तक पकाएं। आंच बंद कर दें। बादाम-काजू-किशमिश से सजाकर सर्व करें।

 

 

Related Articles

Back to top button