बनाएं हींग और अजवाइन के तड़के के साथ स्वादिष्ट अरबी,जाने बनाने का आसान तरीका

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : अरबी बनाने के कई डिफरेंट स्टाइल हैं। हर घर में इसे अलग तरह से खाना पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं कुछ लोगों को अलग तरह के आकारों में कटी हुई पसंद आती है। अरबी को सुखे और गीले दोनों तरीके से बनाया जाता है। आज हम आपको रस वाली अरबी बनाने की रेसिपी बताएंगे।

ये खाने में चटपटी और बेहद स्वादिष्ट लगती है। रस वाली अरबी को लोग अक्सर दही डाल कर बनाते हैं। लेकिन हम आपको पानी वाली अरबी बनाना बताएंगे। कुछ लोगों को लगता है कि पानी में बनी अरबी तार वाली बनती है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये खाने में यकीनन सभी को पसंद आएगी। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

 

कैसे करें तैयारी – अरबी की रस वाली सब्जी बनाने के लिए जरूरी है कि आप सबसे पहले अरबी को धो कर उबालने रख दें। जब अरबी उबल जाए तो इसे छीलकर गोल आकार में काट लें। अब कुछ हरे धनिये की पत्ती को तोड़ कर काट लें।

 

ऐसे बनाएं – रस वाली अरबी बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। तेल को ज्यादा न लें क्योंकि ये बहुत कम तेल में बनकर तैयार हो जाती है। तेल गर्म हो तब तक एक कटोरी में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर निकाल लें। तेल गर्म होने के बाद साबुत लाल मिर्च, अजवाइन और हींग डालें फिर इसमें मसाला डालें और कुछ बुंदे पानी की डाल दें। मसाले के पकने के बाद इसमें कटी हुई अरबी डालें और चलाएं। अब अंत में पानी डालें।

कैसे करें सर्व – अरबी को बनने में बहुत कम समय लगता है। पानी डालने के बाद इस कुछ देर बॉइल होने दें। 6-7 मिनट में अरबी बनकर तैयार हो जाएगी। ध्यान दें कि कढ़ाई में चम्मच की मदद से कुछ अरबी को मसल दें। इससे सब्जी का टेक्सचर अच्छा आएगा। नींबू का रस निचोड़ कर मिलाएं। हरे धनिया से गार्निश करें और सर्व करें। इसे रोटी और पूड़ी के साथ खाया जा सकता है

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button