फिरोजाबाद में बुखार से हालात हुए बेकाबू, जानें 24 घंटे मे कितने मिले पॉजिटिव मरीज


स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : कोरोना की तीसरी लहर के बीच उत्तर प्रदेश में डेंगू कहर से लोग जूझ रहे है। इसके संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिरोजाबाद में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर प्रदेशभर में 263 मरीजो की डेंगू टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अकेले फिरोजाबाद में 170 लोग इसकी जद में आए। यहां 5 मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है।

 

यूपी में डेंगू का नया स्ट्रेन-डी-टू पाया गया है। ICMR भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के इस खुलासे से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली है। स्वास्थ्य विभाग के DG डॉ. वेदव्रत ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश भर में 263 नए मरीज डेंगू के पाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 170 मरीज फिरोजाबाद के हैं।

 

 

वहीं, 1 जनवरी से अब तक करीब डेंगू के 1900 मरीज सामने आ चुके हैं। प्रभावित जिलों में लखनऊ की एक्सपर्ट टीम दौरा कर चुकी है। साथ ही सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अस्पतालों में इलाज की मुफ्त व्यवस्था की गई है। बुखार के मरीजों का घर-घर सर्वे किया जा रहा है।

 

 

सरकार डेंगू की जांचए दवा और इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के दावे कर रही है। फिरोजाबाद, मथुरा में बेड बढ़ाएं जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य जिलों में भी डेंगू वार्ड में बेड फुल होने पर कोरोना वार्ड को सैनेटाइज करके मरीजों को भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

ICMR ने फिरोजाबाद जिले में अधिकांश मौतों का कारण डेंगू के डी-टू स्ट्रेन को बताया है। यह घातक स्ट्रेन जानलेवा है। यह प्लेटलेट काउंट को भी तेजी से प्रभावित करता है। इस स्ट्रेन के ज्यादातर मरीज मथुरा और आगरा में पाए गए हैं।

 

 

शुक्रवार को लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। गोमतीनगर के विपुल खंड-2 व 3 समेत अन्य क्षेत्रों के घरों में मच्छर के कारणों को तलाशा गया। इस दौरान 1381 घरों में सर्वे किया गया। इसमें 23 घरों में डेंगू के लार्वा मिले।

 

 

शुक्रवार को गाजियाबाद में बुखार से 2 बच्चों की मौत हो गई। 5 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिले में पिछले 4 दिनों में हुए सर्वे में बुखार के एक हजार मामले सामने आए हैं। वहीं, अब तक डेंगू के 72, मलेरिया के 10 और स्क्रब टाइफस के 24 केस मिल चुके हैं।

 

 

बीते 24 घंटों में 4 बच्चों समेत फिरोजाबाद में 5 की हुई मौत

यश 5 पुत्र अनिल कुमार नगला मवासी
वैष्णवी 10 पुत्री अशोक एका,
अंशू 8 पुत्र सोनू राजा का ताल
अनुष्का 12 पुत्री गिरीश निवासी दन्नाहार मैनपुरी
उर्मिला 50 पत्नी एबरन सिंह नगला भगवंत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button