प्रसपा के अलावा इन पार्टियों से भी हो सकता है सपा का गठबंधन, जानिये क्या है राजभर की साइकिल सवारी का प्लान

 

क्या ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा का सपा से होगा गठबंधन, शिवपाल यादव कहां से लड़ेगें UP विधानसभा चुनाव, तो क्या संजय निषाद भी होंगे सपा के गठबंधन में शामिल, जानने के लिये पढ़िये पूरी खबर

 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। राजनीति में पल-पल संस्पेंस पैदा करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर राजतीनिक सरगर्मी बढ़ा रहे हैं। ओवैसी और फिर बीजेपी और अब ओपी राजभर का सपा प्रेम नजर आ रहा है। ताजा मामला अखिलेश यादव की तारीफ को लेकर है।

 

ओमप्रकाश राजभर ने हाल ही में कहा कि- सपा ही बीजेपी को यूपी में मात दे सकती है और अखिलेश यादव को ही यूपी का सीएम बनना चाहिए। प्रत्युतर में सपा प्रदेश नरेश उत्तम ने राजभर की भी तारीफों के पुल बांध दिये हैं और उन्हें जुझारु नेता बताया है। इन सबके बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गयी हैं कि क्या ओम प्रकाश राजभर अपना पाला बदल सकते हैं? क्या ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा का सपा से गठबंधन होगा?

 

सियासी जानकारों और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा का सपा से गठबंधन हो सकता है और इसके लिये अन्दरखाने में बातचीत भी चल रही है। संभव है कि अक्टूबर में दोनों पार्टियों का गठबंधन धरातल पर दिख सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले राजभर 3 अगस्त को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन यह मुलाकात सपा से गठबंधन करने के दबाव के रूप में भी देखी जा रही है।

 

गठबंधन को लेकर क्या है समाजवादी पार्टी का स्टैंड

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर साफ कर चुके हैं कि वह किसी भी बड़ी राजनीतिक पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेंगें। हांलाकि उन्होंने कहा है कि छोटे दलों के लिए गठबंधन के लिए रास्ते खुले हुए हैं। अब तक सपा का राष्ट्रीय जनता दल(RLD) से गठबंधन है। हाल ही में महान दल ने भी सपा से गठबंधन किया है और केशव मौर्या ने ऐलान किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे। पिछले दिनों काजल निषाद भी सपा में अपने समर्थकों के साथ शामिल हो चुकी हैं। आप आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुके हैं।

 

इसके अलावा सियासी जानकारों के मुताबिक अक्टूबर में सुभासपा व निषाद पार्टी का भी सपा से गठबंधन हो सकता है। शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का भी सपा से गठबंधन तय माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार शिवपाल यादव जसवंत नगर की सीट की जगह बदायूं के गुन्नौर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। जसवंतनगर सीट से शिवपाल के बेटे व प्रसपा के महासचिव आदित्य यादव विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button