बंदियों की आजीवन कारावास की सजा माफ़, राम नाईक ने दिये रिहाई के आदेश
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 5 कैदियों की सजा को माफ़ कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक राज्यपाल राम नाईक ने जेल में अच्छे आचरण के लिए सजा को माफ़ किया है। 5 बंदियों की रिहाई के आदेश जारी किये गए हैं। ये सभी बन्दी अलग-अलग कारागार में बंद हैं। इनमें आगरा जेल में बंद भानु प्रताप सिंह, इलाहाबाद की नैनी जेल में बंद गंगा प्रसाद व जगरूप , फतेहगढ़ जेल में बंद बबू सिंह व सहारनपुर जेल में बंद कौसर के नाम सम्मलित हैं।
फोटो- प्रतीकात्मक ।।