त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है चने का सत्तू

गर्मी के मौसम में खुद को कूल रखने के लिए कई तरह की कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन कोल्ड ड्रिंक्स से कुछ देर के लिए गला ठंडा हो जाता है, लेकिन थोड़ी देर बाद इसका असर खत्म हो जाता है। इसके अलावा अधिक कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जिसे आप घर पर बना सकते हैं और इससे हेल्थ को किसी तरह का नुकसान नहीं होता। दरअसल, हम बात कर रहे हैं चने के सत्तू की। गर्मी के मौसम में यह आपको लंबे समय तक कूल रखेगा और इसके कोई नुकसान भी नहीं है बल्कि चने के सत्तू का शर्बत सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसके सेवन से पेट की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है, स्किन और बालों के लिए भी चने का सत्तू फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं चने के सत्तू के फायदे।

पेट के लिए : अक्सर गर्म, मसालेदार और ऑयली खाना खाने से अपच की समस्या हो जाती है। लेकिन चने का सत्तू इस समस्या से निजात दिलाने का काम करता है। कब्ज, गैस और पाचन क्रिया के लिए चने का सत्तू लाभकारी साबित होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं, जो चने की पीसने के बाद भी बने रहते हैं। इसे पानी के साथ मिलाकर पीने से शरीर को फायदा कई तरह के फायदे होते हैं। खाली पेट सेवन करना ज्यादा लाभदायक है। चने के सत्तू में अधिक मात्रा में प्रोटीन मिलती है जो लीवर की समस्या को दूर करती है।

वजन घटाने के लिए : चने के सत्तू का सेवन करने से आप अपना बढ़ता वजन आसानी से कम कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शरीर को जरूरी न्यूट्रीशन पहुंचाते हैं। इसके सेवन से पेट भरा-भरा रहेगा और भूख नहीं लगेगी। जिससे बढ़ते मोटापे को कम किया जा सकता है।

डायबिटीज के लिए : चने के सत्तू का सेवन करने से डायबिटीज के रोगियों को फायदा होता है। रोजाना इस सत्तू का सेवन करने से शरीर में एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को कम होती है। ब्लड शुगर की मात्रा भी कंट्रोल में रहती है।

बालों और स्किन के लिए : गर्मियों के दिनों में लू से बचने के लिए चने के सत्तू का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो शरीर को पोषण देते हैं, शरीर में पानी की कमी नहीं होती। यह बालों और स्किन के सेल्स को मरने नहीं देता। आधे कप सत्तू में 3 ग्राम फैट, 10 ग्राम प्रोटीन और 178 कैलोरी पाई जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button