जेनिफर लोपेज की इंगेजमेंट रिंग की कीमत में खरीद सकते हैं, आलीशान बंगला

 

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल :  हॉलीवुड सितारों की लव लाइफ ही नहीं बल्कि उनका महंगा लाइफस्टाइल भी चर्चाओं में रहता है। हाल ही में जेनिफर लोपेज भी अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में जेनिफर का मंगेतर एलेक्स रॉड्रिग्ज संग ब्रेकअप हुआ है। एलेक्स रॉड्रिग्ज के साथ ब्रेकअप की खबरों के बाद अब एक्ट्रेस को उनके पूर्व मंगेतर बेन अफ्लेक के साथ स्पॉट किया गया है। ऐसे में जेनिफर और बेन की नजदीकियों ने एक बार फिर जेनिफर की सगाई की अंगूठी पेज थ्री खबरों में छाई हुई है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेन ने 6.1 कैरेट पिंक सोलिटेयर कस्टम मेड हैरी विन्सटन की डायमंड रिंग के साथ जेनिफर को प्रपोज किया था। इस अंगूठी की कीमत 1.2 मिलियन डॉलर है यानी इंडियन करेंसी में इस अंगूठी की कीमत 8 करोड़, 75 लाख रुपए (8,75,57,400 रुपए) है। साल 2002 में इन दोनों ने सगाई कर ली थी। हालांकि, साल 2003 में आपसी मतभेद के चलते दोनों ने सगाई तोड़ दी थी।

 

 

बेन और जेनिफर का इस तरह से साथ आना लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर रहा है और उनके फैंस को लग रहा है कि दोनों 17 साल बाद एक बार फिर से साथ हो सकते हैं। दोनों की नजदीकियों से ज्यादा यह महंगी अंगूठी विदेशी मीडिया में छाई हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button