क्यों किया विनेश फोगाट को रेसलिंग फेडरेशन ने सस्पेंड, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : टोक्यो ओलिंपिक में विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को मेडल का दावेदार माना जा रहा था। वह समीफाइनल तक का सफर पूरा नहीं कर पाई थीं।

 

 

 

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को स्टार रेसलर विनेश फोगाट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। उन पर टोक्यो ओलिंपिक के दौरान अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है। विनेश के अलावा सोनम मलिक को भी नोटिस जारी किया गया है। दोनों ही रेसलर टोक्यो ओलिंपिक में खास कमाल नहीं कर पाई थी।

 

 

 

 

विनेश फोगाट टोक्यो ओलिंपिक में मेडल की बड़ी दावेदार मानी जा रही थी लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह क्वार्टरफाइनल में ही बाहर हो गई थी। डब्ल्यूएफआई ने उन्हें 16 अगस्त तक नोटिस पर जवाब देने को कहा है। विनेश फोगाट टोक्यो ओलिंपिक से पहले हंगरी में ट्रेनिंग कर रही थीं और वहीं से सीधा टोक्यो पहुंची थी। वह पहुंचकर विनेश ने बाकी खिलाड़ियों की तरह खेल गांव में रहने और बाकी रेसलर्स के साथ अभ्यास करने से मना कर दिया था। इस दौरान विनेश के साथ उनके कोच वोलर अकोस भी उनके साथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button