कोरोना अपडेट: 12-15 साल के बच्चों के लिए आई कोरोना वैक्सीन

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: वैक्सीन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी फाइजर इंक और बायोनटेक एसई ने हाल ही में 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया था। कंपनी ने दावा किया है कि 12 से 15 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन सौ प्रतिशत असरदार है। अमेरिका में 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के युवाओं को फाइजर की वैक्सीन की वैक्सीन दी जा रही है।।

कंपनियों को उम्मीद है कि 2022 तक टीकाकरण की उम्र को बढ़ा दिया जाएगा। भारत में फिलहाल 45 साल से अधिक उम्र और फ्रंटलाइन वारियर्स को टीके लगाए जा रहे हैं। बच्चों को टीके नहीं दिए जा रहे हैं।

मॉडर्ना इंक ने भी पिछले हफ्ते ऐसी एक ट्रायल लॉन्च की थी। 6 महीने तक के बच्चे को भी टीका दिया गया था। वर्तमान में केवल Pfizer / BioNTech वैक्सीन का उपयोग संयुक्त राज्य अमेरिका में 16- और 17 साल के बच्चों में किया जा रहा है। मॉडर्ना का शॉट 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को दिया जा रहा है।
दुनिया में कोरोना का संक्रमण फिर से पैर फैला रहा है। भारत में भी इसकी रफ्तार तेज है।

 

Related Articles

Back to top button