एस जयशंकर के अलावा इन दो नए चेहरों को मिली विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी, भारत के इंटरनेशनल रिलेशन को मिलेगी मजबूती

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : विदेश मंत्रालय में अब दो और राज्य मंत्री हैं!  जिसके बाद अब एस जयशंकर गुजरात से सांसदद्ध के कुल डिप्टी मंत्रियों की संख्या तीन हो गई है। बुधवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में मीनाक्षा लेखी दिल्ली से सांसद और राजकुमार रंजन सिंह मणिपुर से सांसद को विदेश मंत्रालय में शामिल किया गया है। वहीं वी मुरलीधरन जो कि केरल से सांसद हैं! पहले से ही विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। विदेश मंत्री इस वक्त मास्को में अपनी आधिकारिक यात्रा पर हैं! उन्होंने अपने सहयोगियों का ट्विटर पर स्वागत किया।

 

 

 

 

 

उन्होंने लिखा-  मीनाक्षी लेखी और राजकुमार रंजन सिंह का विदेश मंत्रालय की टीम में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। विश्वास है कि हम मिलकर विदेशों में भारत के हितों को प्रभावी ढंग से बढ़ावा देंगे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के उत्तर दक्षिण पूर्व और पश्चिम सभी हिस्सों के मंत्रियों को विदेश मंत्रालय की टीम में शामिल किया है! जिससे सभी ठिकानों को कवर किया जा सके। पूर्वोत्तर से नए मंत्री को शामिल करने से एक्ट ईस्ट नीति को मंजबूती मिलेगी! वैसे भी पूर्वी क्षेत्र मोदी सरकार में फोकस में है।

 

 

 

 

विदेश मंत्री जयशंकर संबंधित मंत्रियों को किस तरह से जिम्मेदारी सौंपेंगेए ये अभी साफ नहीं है। दूसरी बार बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी और राजकुमार रंजन सिंह ने बुधवार को विदेश मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में शपथ लीए 2014 के बाद से ये सबसे बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार था। नए मंत्रिमंडल में 36 नए चेहरों को जगह मिली हैए वहीं 7 मंत्रियों को इस दौरान प्रमोशन कैबिनेट रैंकद्ध भी मिला है।

 

 

 

 

मीनाक्षा लेखी ने बीजेपी की प्रवक्ता के रूप में भी काम किया हैए इसके साथ ही सशस्त्र बलों में महिला अधिकारियों के लिए स्थाई कमीशन के मामले पर एक वकील के रूप में भी पैरवी की है। सांसद के रूप में मीनाक्षी लेखी महिला आरक्षण विधेयक और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथामए निषेध और निवारण विधेयक सहित महत्वपूर्ण विधेयकों की मसौदा समितियों का हिस्सा रही हैं।

 

 

 

 

 

वहीं दूसरी ओर लोकसभा सांसद डॉक्टर राजकुमार रंजन सिंह 2019 में इनर मणिपुर सीट से लोकसभा का चुनाव जीते हैं। 1 सितंबरए 1952 को इंफाल पूर्वी जिले के कोंगबा माखा नंदीबाम लीकाई में जन्मे सिंह ने 1970 में गौहाटी विश्वविद्यालय के इंफाल के धनमंज्यूरी कॉलेज से ऑनर्स की डिग्री हासिल की है। वो भूगोल में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 2013 में वो बीजेपी में शामिल हुए और अगले साल ही चुनाव लड़ा। वो डेब्यू में असफल रहेए 2019 में वो एमपी की सीट हासिल करने में सफल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button