आगे जाकर यह दर्द बच्चों को पहुंचा सकता है बहुत नुकसान
छोटे बच्चे वही खाते हैं जो हमे खता हुए देखते हैं। लेकिनकई चीज़ें उनके लिए खतरनाक होती हैं ये बात उन्हें नहीं पता होती। आपको ये बात पता होनी चाहिए कि बच्चों को कौनसी चीज़ें देनी चाहिए। ऐसे ही बता दें, बच्चों के लिए दूध का सेवन बहुत महत्वपूर्ण होता है। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करता है। कुछ मायें अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए दूध में थोड़ी सी चाय मिलाकर दे देती हैं। अगर आप दूध में एक बूंद भी चाय मिला देते हैं तो इससे दूध के पूरे फायदे समाप्त हो जाते हैं। इसलिए कभी ऐसा ना करें क्योंकि इसके कई नुकसान होते हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
* अगर आपका बच्चा चाय पीता है तो इससे उसकी हड्डियों व दांतों में दर्द हो सकता है। आगे जाकर यह दर्द बच्चों को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।
* चाय का प्रभाव छोटे बच्चों के लिए बहुत हानिकारक होता है। चाय पीने से बच्चों के बॉडी में कैल्शियम की कमी हो सकती है।
* जो बच्चे प्रतिदिन चाय पीते हैं उनकी लंबाई नहीं बढ़ती है। इसके अतिरिक्त बच्चों की मांसपेशियां भी सही तरीके से ग्रोथ नहीं कर पाती हैं।
* बच्चों को चाय देने से उन्हें नींद ना आने की समस्या हो सकती हैं। चाय में भरपूर मात्रा में कैफीन मौजूद होता है। जो बच्चों के अंदर नींद संबंधी विकार पैदा कर सकती हैं।