अखिलेश यादव की इंदिरा गांधी, सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्घांजलि

लखनऊ. उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी दफ्तर पर भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया और देश की आजादी में बड़ी भूमिका निभाने वाले लौहपुरुष को श्रद्घांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि सरकार पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू और राममनोहर लोहिया जैसे नेता देश को आजादी दिलाने और आजाद के बाद देश के निर्माण के लिए लगातार काम किया करते थे। आज हम उन सभी को याद कर श्रद्घांजलि अर्पित करते हैं। उल्लेखनीय है कि आज भारत की पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की पुण्यतिथि भी है।

समाजवादी नेता आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्घांजलि अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पटेल का देश की एकता में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्हीं के रास्ते पर चलकर भारत और मजबूत होगा। अखिलेश ने कहा कि हम हर साल यहां आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्घांजलि अर्पित करते हैं और उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।

आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहीद दिवस है। हम उन्हें भी याद करते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्घांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button