खुशी का महौल अचानक मातम में बदला जब युवक की रेल की पटरियों पर मिली लाश

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : झारखंड के रांची स्थित रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड निवासी अरुण कुमार साहू की शादी सात जुलाई को होनी वाली थी। वह युवक रेलवेकर्मी था, लेकिन रविवार की रात को उसका शव सिल्ली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। शव मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गई है और शादी की तैयारी कर रहा परिवार में शोक और मातम पसर गया है।

 

 

 

 

शव की पहचान रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड निवासी अरुण कुमार साहू पिता चंद्रबोधन साहू के रूप में हुई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस घटना की तीन बिंदुओं पर जांच करना शुरू कर दी है। पुलिस इसे आत्महत्या, हत्या और दुर्घटना के बिंदु पर जांच कर रही है।

 

 

 

 

परिजनों ने दी जानकारी परिजनों के अनुसार अरुण बीते 4 जुलाई को शाम 4 बजे डेंटल डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने स्थानीय रातू थाना में पता लगाने पहुंचे। थाना से परिजनों को जानकारी मिली कि अरुण का आखिरी लोकेशन सिल्ली है, जिसके बाद रात में ही परिजन सिल्ली थाना पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला है। शिनाख्त होने पर परिजनों ने शव की पहचान कर ली।

 

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार साहू का विवाह होने वाला था। अरुण साहू की 5 जुलाई को तिलक की रस्म अदायगी होनी थी। जबकि 7 जुलाई को विवाह सम्पन्न होना था, लेकिन इसी बीच तिलक से पहले अरुण का शव मिलने से घर में खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button