डायबिटीज को रखना हो कंट्रोल तो अपनाएं दालचीनी का पानी, जानें फायदे और बनाने का तरीका
नियमित रूप से दालचीनी के पानी का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या में भी आराम मिलता है। आइए जानते हैं दालचीनी का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं क्या फायदे और कैसे बनाया जाता है दालचीनी का पानी।
स्टार एक्सप्रेस
डेस्क. रसोई में दालचीनी का उपयोग खाने का स्वाद और खूशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका नियमित सेवन आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। दालचीनी में पॉलीफिनॉल पाया जाता है, जो पेट संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद साबित होता है। इतना ही नहीं इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। जो वजन घटाने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक में मदद करते हैं। नियमित रूप से दालचीनी के पानी का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या में भी आराम मिलता है। आइए जानते हैं दालचीनी का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं क्या फायदे और कैसे बनाया जाता है दालचीनी का पानी।
वेट लॉस में फायदेमंद-
अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी में हैं तो दालचीनी का पानी आपकी काफी मदद कर सकता है। दालचीनी का पानी पीने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। खासकर सुबह के समय इस पानी का सेवन करने से तेजी से वजन घटता है।
इम्यूनिटी करें बूस्ट-
दालचीनी का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दालचीनी में पॉलीफेनॉल के साथ एंटी वायरल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल प्रॉपर्टीज भी पाई जाती हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं।
दर्द दूर करने में सहायक-
शोध की मानें तो दालचीनी का इस्तेमाल रूमेटॉइड अर्थराइटिस के लक्षणों में भी कारगर होता है। अगर आप अर्थराइटिस के दर्द से परेशान हैं तो चिकित्सक की सलाहनुसार दालचीनी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज और एंटी ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर से दर्द और सूजन को कम करते हैं।
पेट से जुड़ी दिक्कतों में फायदेमंद-
दालचीनी का पानी पीने से पेट संबंधी संमस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। यह पानी कब्ज से छुटकारा दिलाने के साथ पाचन तंत्र को सुधारने में भी मदद करता है, जिससे ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में भी जल्दी आराम मिलता है।
डायबिटीज में फायदेमंद-
दालचीनी डायबिटीज के लिए एक फायदेमंद घरेलू नुस्खा है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके डायबिटीज में आराम पहुंचाता है। यह पानी पीने से शरीर में इंसुलिन का स्तर भी कम होता है।
दालचीनी का पानी बनाने का आसान तरीका-
दालचीनी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें। पानी उबल जाने के बाद इसमें दालचीनी पाउडर डालें। आप चाहें तो इसमें दालचीनी को पीसकर भी डाल सकते हैं। इस पानी को ठंडा करके इसमें थोड़ी सा शहद डालें ताकि इसकी कड़वाहट खत्म हो सके।