ट्रांसफार्मर खराब:अंधेरे में डूबा कुंजपुर
शिकायतों के बावजूद नहीं बदला ट्रांसफार्मर

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम कुंजपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीण करीब 15 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया है।
ग्रामीण प्रेम सिंह, प्रेम बाबू, आलोक, मनोज, लालाराम, रामनरायण, तुलसीराम, राजेंद्र सिंह, दयाशंकर, सनोज, अनोज, गंगाप्रसाद, रजनेश और सिलेती सिंह ने बताया कि बिजली न होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बरसात के मौसम में रात के समय गांव की गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं, जिससे आवागमन में भी परेशानी होती है। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।ग्रामी
णों के अनुसार लगातार बारिश के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से समस्या और गंभीर हो गई है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अधिकारियों के कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को मजबूर होंगे।
जेई ने नहीं उठाया फोन
समस्या के संबंध में जेई प्रमोद सरोज से उनके सीयूजी नंबर 9412740128 पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी शिकायत सुनने के लिए फोन तक नहीं उठाएंगे तो विजली व्यवस्था कैसे दुरुस्त होगी।



