यूपी पुलिस में निकलेंगी ये 4 और नई भर्तियां, जानकारी के लिये पढ़े पूरी खबर

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी ) आने वाले महीनों में 26210 कांस्टेबल व फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के अलावा 4 और नई भर्तियां निकालेगा। इन चार नई भर्तियों से एसआई समेत विभिन्न पदों पर 1700 से ज्यादा वैकेंसी भरी जाएंगी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा हाल में जारी विभिन्न वैकेंसी की स्टेटस रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई।

यूपी पुलिस में एसआई के 829 पदों पर नई भर्तियां निकलेंगी। एसआई की ये भर्ती वर्तमान में चल रही 9534 भर्तियों से अलग होगी। लाखों अभ्यर्थी 9534 पदों पर भर्ती के हुई एसआई परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

 

यूपी पुलिस लिपिक, लेखा और गोपनीय सहायक संवर्ग भर्ती 2021 के तहत भी 243 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। इस पर कार्यवाही चल रही है। वर्तमान में भी एसआई गोपनीय भर्ती 2020, एएसआई लिपिक भर्ती 2020, एएसआई अकाउंटेंट भर्ती 2020, सतर्कता अधिष्ठान एसआई गोपनीय व क्लर्क भर्ती के कुल 1329 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 243 पदों पर भर्ती इससे अलग होगी।

 

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए भर्ती 2021 के तहत 693 पदों पर भर्ती निकलेगी। इसे लेकर भर्ती बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी (कार्यदायी संस्था) का चयन हो चुका है। अब आगे की कार्यवाही जारी है।

 

कंप्यूटर प्रोग्रामर भर्ती 2020 के तहत 3 पदों पर वैकेंसी निकलेंगी। इस पर कार्यवाही चल रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button