मौसम मारेगा पलटी, शुक्रवार की सुबह से ठंड बढ़नी होगी शुरू

यूपी का मौसम पलटी मारेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा। साथ ही शुक्रवार की सुबह से ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. नवम्बर में भी लोगों को ठंड महसूस नहीं हो रही। अधिसंख्य घरों में पंखे ही नहीं एसी भी चल रहे हैं जबकि मौसम विभाग ने तापमान कम होने का पूर्वानुमान जारी किया था। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार शाम तक पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा। साथ ही शुक्रवार की सुबह से ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी।

बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 19.1 रहा जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बूंदाबांदी हुई। लखनऊ और आसपास हल्की बदली छाई रही।

इसके कारण हवा का रुख उत्तर या पश्चिम उत्तर से पूर्व की बजाए उल्टा हो गया। इस स्थिति में धूप हल्की पड़ने से दिन का तापमान तो सामान्य से मामूली रूप से कम रहता है लेकिन नमी बढ़ने से हल्की उमस हो जाती है। रात का तापमान भी नीचे जाने की बजाए बढ़ जाता है। शुक्रवार से यह स्थिति बदलने जा रही है। रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button