टीचर्स सेल्फ केयर टीम करेगी दिवंगत शिक्षक के परिवार की 50 लाख की मदद

रायबरेली। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के संस्थापक विवेकानंद जी के निर्देश पर टीचर्स सेल्फ केयर रायबरेली टीम ने दिवंगत शिक्षकों स्व. पवन कुमार (सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय तख़्तखेड़ा, ब्लॉक सरेनी) के घर लालगंज पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण टीम में जिला संयोजक अनुराग मिश्र, जिला प्रवक्ता अखिलेश चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी शशांक त्रिवेदी मंडल प्रवक्ता अवध किशोर , लालगंज ब्लॉक संयोजिका शशि सिंह जी लालगंज ब्लॉक प्रवक्ता दया शंकर जी सक्रिय सदस्य व यूटेक के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह व आनंद पाल सिंह जी उपस्थित रहे।
संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानंद जी ने पवन कुमार जी की नॉमिनी उनकी धर्मपत्नी से फोन पर बातचीत कर भरोसा दिलाया कि पूरे 4 लाख साथियों का टीचर्स सेल्फ केयर परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि टीचर्स सेल्फ केयर की ओर से मृतक परिवार को लगभग 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि श्री पवन कुमार जी निधन 15 जुलाई 2025 को हुआ था। वे टीचर्स सेल्फ केयर टीम से सितम्बर 2023 से जुड़कर लगातार सहयोग कर रहे थे।
यह जानकारी टीचर्स सेल्फ केयर टीम रायबरेली के जिला मीडिया प्रभारी शशांक त्रिवेदी ने दी।



