करौंदीकला और जयसिंहपुर में निर्विरोध हुआ शिक्षक संघ का निर्वाचन
करौंदीकला व जयसिंहपुर में शिक्षक संघ के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद सुलतानपुर (सम्बद्ध- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भारत) के ब्लॉक इकाई कादीपुर एवं करौंदीकला में त्रैवार्षिक अधिवेशन/शिक्षक सम्मेलन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर राम शब्द पाठक एवं मंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह ने नामांकन किया। जांचोपरांत दोनों आवेदन वैध पाए गए और अन्य कोई नामांकन न दाखिल होने के कारण अध्यक्ष पद पर राम शब्द पाठक को एंव मंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह को निर्विरोध विजई घोषित किया गया। मतदान पर्यवेक्षक के रुप में राहुल कुमार मिश्र,तथा मतदान सोहन कुमार और अरुण कुमार सिंह रहे। विजय प्रत्याशियों को जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय के साथ अरुण कुमार सिंह एवं उपस्थित पर्यवेक्षक मतदान अधिकारीयों ने प्रमाण पत्र प्रदान कर निर्वाचित किया
वहीं जयसिंहपुर में कुल 611 मतदाता थे। अध्यक्ष पद पर दीपेंद्र कुमार सिंह एवं मंत्री पद पर शिव नारायण वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। दोनों आवेदन वैध पाए तथा अन्य कोई नामांकन न दाखिल होने के कारण दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजई घोषित किया गया। मतदान पर्यवेक्षक जिला संगठन मंत्री इन्द्रेश यादव तथा मतदान अधिकारी श्रीपाल यादव, शिव कुमार मौर्य रहे।सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय एवं जिला मंत्री राम आशीष मौर्य, ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निर्विरोध निर्वाचन को शिक्षक एकता, विश्वास और संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया गया।



