बूथ दिवस:न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के कार्यों का लिया जायजा, पात्र से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील,

भरथना,इटावा। विशेष बूथ दिवस के अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट भरथना अमित कुमार जायसवाल ने विधानसभा क्षेत्र 201 भरथना के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 126, उच्च प्राथमिक विद्यालय सीहपुर तथा प्राथमिक विद्यालय हथनौली स्थित बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बूथों पर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नामों में संशोधन कराने तथा अन्य आवश्यक सुधारों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने देखा कि विशेष बूथ दिवस के तहत मतदाताओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया किस प्रकार संचालित की जा रही है।

इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और संबंधित कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया गया। विशेष बूथ दिवस का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के साथ ही सूची में दर्ज नाम, पता और अन्य विवरणों में आवश्यक संशोधन सुनिश्चित करना है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार जायसवाल ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी कार्यों की स्थिति देखी। विशेष बूथ दिवस के माध्यम से नए मतदाताओं को सूची में नाम दर्ज कराने तथा पहले से पंजीकृत मतदाताओं को अपने विवरण में त्रुटियां सुधारने का अवसर दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button