कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

200 मीटर तक घिसटती गई बाइक

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉडल तहसील के सामने शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार दोनों पिता-पुत्र उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।

शनिवार को करीब 5:45 बजे आगरा-इटावा लेन पर तहसील कट के पास फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र केसिंघावली निवासी 35 वर्षीय किविनीत कुमार पुत्र देशराज अपने 65वर्षीय पिता देशराज के साथ केलोखर गाँव में रिश्तेदारी से बापस अपने गाँव बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से आई वैगनआर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी उपनिरीक्षक हेमन्त कुमार के साथ पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस के ईएमटी धीरेन्द्र सिंह और पायलट विपिन कुमार के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ से दोनों घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर सड़क किनारे खड़ा कराया, जबकि बाइक को थाने में खड़ा करा दिया गया है।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी रही, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में हाईवे पर यातायात सुचारू करा दिया गया।

Related Articles

Back to top button