मुझे टीम में ये खिलाड़ी नहीं चाहिए…! सूर्यकुमार और गंभीर के बीच किसको लेकर है विवाद

surya gambhir clash: टीम इंडिया के अंदर क्या चल रहा है, सूर्यकुमार यादव और गंभीर के बीच टी20 कप्तानी को लेकर टकराव

surya gambhir clash: यूएई में आयोजित एशिया कप में भारत ने अपना दबदबा साबित करते हुए खिताब अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान को तीन बार हराया।

इंडियन टीम ने क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तानी टीम को सबक सिखाया। मगर इस खिताबी जीत से पहले, टीम चयन के दौरान हुआ एक विवाद इन दिनों चर्चा में है।

सूर्यकुमार यादव क्यों खुश नहीं

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम में शामिल किए जाने से पूरी तरह खुश नहीं थे।

शुभमन का खेल भारत की मौजूदा आक्रामक टी20 शैली के अनुकूल नहीं है। सूर्यकुमार का मानना ​​था कि गिल की धीमी खेल शैली भारत के तेज़ खेल में बाधा बन सकती है।

हालांकि, हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति ने तीनों प्रारूपों में गिल के निरंतर प्रदर्शन और महत्व को दर्शाया। इसलिए, अंततः उनके फैसले को स्वीकार कर लिया गया।

IND vs AUS ODI 2025: गिल ने धोनी की कप्तानी का रिकॉर्ड तोड़ा

मिस्टर 360 को टीम की आधिकारिक घोषणा से कुछ समय पहले गिल के शामिल होने की जानकारी मिलने पर थोड़ी हैरानी हुई, मगर बाद में उन्होंने इस फैसले को तहे दिल से स्वीकार कर लिया।

भविष्य में टी20 टीम के कप्तान बन सकते हैं गिल

उन्होंने कहा था कि गिल का चयन भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम है। शुभमन जो वर्तमान में वनडे और टेस्ट टीमों की कप्तानी कर रहे हैं, भविष्य में टी20 टीम के कप्तान बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button