डिलीवरी बॉय अब नहीं पूछेगा रास्ता, Google Maps का ये ‘सीक्रेट कोड’ आपके घर पहुंचा देगा हर सामान

क्या आपको भी कभी ऐसा अनुभव हुआ है कि आपने किसी को अपना पता भेजा, मगर वह व्यक्ति सही लोकेशन पर नहीं पहुंच पाया? यह समस्या खासकर कूरियर डिलीवरी और ऑनलाइन ऑर्डर्स में अक्सर सामने आती है। मगर अब Google Maps का प्लस कोड आपके इस मुद्दे का हल पेश करता है। यह कोड आपके पते को एक डिजिटल पहचान देता है, जिससे किसी भी लोकेशन पर पहुंचना अब और भी आसान हो जाएगा।
क्या है Google Maps प्लस कोड
गूगल मैप का प्लस कोड एक नया तरीका है जिससे आप अपने पते को सटीक रूप से गूगल मैप पर दिखा सकते हैं। यह विशेष कोड उन इलाकों के लिए बेहद फायदेमंद है जहां पारंपरिक पिन कोड या पता काम नहीं आता। जैसे कि दूरदराज के गांव, जंगल, पहाड़ी क्षेत्र या नई कॉलोनियां, जहां सड़क के नाम या घर के नंबर का कोई ट्रैक नहीं होता।
प्लस कोड अंकों और अक्षरों का एक छोटा सा संयोजन होता है जो किसी भी स्थान की सटीक लोकेशन को दर्शाता है। यह न केवल आपके पते को गूगल मैप पर आसानी से दिखाने में मदद करता है बल्कि कूरियर, डिलीवरी या मेहमानों को सही स्थान तक पहुंचने में भी सहूलियत देता है।
ऑनलाइन शॉपिंग के अनुभव को बेहतर बनाएं
क्या आपने कभी महसूस किया कि ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त, आपके पते का सही-सही पता लगाना मुश्किल हो जाता है? खासकर जब आप नए इलाके में रहते हैं या आपका पता पारंपरिक पते से मेल नहीं खाता। यहां गूगल मैप के प्लस कोड की अहम भूमिका सामने आती है।
आप इसे अपने पते में जोड़कर अपनी लोकेशन को बिलकुल सटीक बना सकते हैं। बस आपको गूगल मैप से अपना प्लस कोड कॉपी करना है और उसे पिन कोड के बाद अपने एड्रेस में जोड़ देना है। इससे आपके डिलीवरी वाले को बिना किसी उलझन के सही स्थान पर पहुंचने में मदद मिलेगी।
प्लस कोड को कैसे पाएं
अगर आप भी अपने गूगल मैप का प्लस कोड जानना चाहते हैं तो ये प्रक्रिया बेहद आसान है। सबसे पहले गूगल मैप ऐप खोलें और अपनी वर्तमान लोकेशन पर जाएं। वहां आपको एक नीला बिंदु दिखेगा जो आपकी लोकेशन को दर्शाता है। उस बिंदु को कुछ देर के लिए प्रेस करें। अब आपके सामने उस लोकेशन का डिटेल पेज खुल जाएगा जिसमें लोकेशन का पिन कोड के नीचे प्लस कोड भी दिखाई देगा।
स्टेशन पर यात्री उतर गए, लेकिन ट्रेन कहाँ गई; जानें खाली होने के बाद रेलगाड़ी के साथ क्या होता है
आप इसे कॉपी करके, अपने एड्रेस के पिन कोड के बाद जोड़ सकते हैं। इस तरह से आपका पता हमेशा सही और सटीक होगा।
क्या ध्यान रखें
प्लस कोड का सही इस्तेमाल तभी संभव है, जब आप सही लोकेशन से कोड कॉपी करें। कभी-कभी लोकेशन का स्ट्रीट व्यू भी उपलब्ध होता है, तो आप वहां से भी चेक कर सकते हैं कि आपने सही लोकेशन का कोड लिया है या नहीं। इस छोटे से कदम से आपके Google Maps पर सही पता दिखाई देने लगेगा।



