बिस्तर पर जाते ही 5 मिनट में आएगी घोड़े बेचकर नींद, पुराने जमाने का वो गुप्त नुस्खा जो आज के डॉक्टर भी नहीं बताते

ayurveda for better sleep: आजकल बड़ी संख्या में लोग रात में ठीक से सो नहीं पाते। बिस्तर पर जाने के बाद भी आंखों में नींद नहीं आती और मन लगातार किसी न किसी बात में उलझा रहता है। इसका असर अगले दिन साफ दिखाई देता है। शरीर में सुस्ती बनी रहती है, काम में मन नहीं लगता और पूरे दिन थकावट महसूस होती है।

ऐसे में कई लोग दवाइयों की बजाय घरेलू उपायों का सहारा लेना पसंद करते हैं। हाल ही में यूट्यूबर पूनम देवनानी ने एक ऐसा पारंपरिक नुस्खा साझा किया है जिसे पुराने समय से लोग अपनाते रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें किसी दवा या काढ़े की जरूरत नहीं पड़ती।

किन वजहों से प्रभावित होती है नींद?

विशेषज्ञों के अनुसार नींद खराब होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। हर व्यक्ति में इसकी वजह अलग हो सकती है। कुछ सामान्य कारण इस प्रकार हैं:

  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
  • डायबिटीज
  • तनाव और चिंता
  • मोबाइल या अन्य स्क्रीन का अधिक उपयोग
  • अनियमित सोने-जागने का समय
  • देर रात भोजन करना
  • जरूरत से ज्यादा खाना
  • कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव
  • चाय या कॉफी का अधिक सेवन

इन कारणों का असर धीरे-धीरे नींद की गुणवत्ता पर पड़ता है।

पारंपरिक नुस्खे में क्या है खास?

पूनम देवनानी के अनुसार पुराने समय में लोग सूखे मेवों और बीजों से तैयार एक खास पाउडर का सेवन दूध के साथ करते थे। माना जाता है कि इससे शरीर को आराम महसूस होता है और अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है। साथ ही शरीर को पोषण भी मिलता है।

पाउडर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस घरेलू मिश्रण को तैयार करने के लिए आपको चाहिए

  • 5 से 6 छुआरे
  • 15 से 20 बादाम
  • 4 चम्मच पंपकिन सीड्स
  • 2 चम्मच खसखस के बीज

पाउडर तैयार करने का तरीका

  • सबसे पहले छुआरों के बीज निकाल लें और उन्हें हल्का कूट लें।
  • इसके बाद बादाम और पंपकिन सीड्स को अलग-अलग हल्का भून लें। खसखस के बीजों को केवल गर्म करें। इन्हें ज्यादा न भूनें।
  • अब सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। ध्यान रखें कि पाउडर जितना महीन होगा उतना बेहतर रहेगा।

बालों की हर समस्या का ‘परफेक्ट इलाज’, जो छुपा है आपकी इन 10 छोटी आदतों में

सेवन कैसे करें?

  • गर्मी के मौसम में दूध को उबालकर ठंडा कर लें। फिर उसमें एक चम्मच तैयार पाउडर मिलाकर धीरे-धीरे पिएं।
  • सर्दियों में इसे गुनगुने पानी के साथ भी लिया जा सकता है।
  • यदि मीठा स्वाद पसंद है तो दूध में चीनी मिला सकते हैं। चाहें तो मिश्री पीसकर पाउडर में भी मिला सकते हैं।

बताया जाता है कि नियमित रूप से इसका सेवन करने पर कुछ सप्ताह में नींद की गुणवत्ता बेहतर महसूस हो सकती है। साथ ही शरीर को ऊर्जा मिलने और हड्डियों को मजबूती मिलने की भी बात कही जाती है।

अच्छी नींद के लिए ये आसान तरीके भी अपनाएं

  • घरेलू पाउडर के अलावा कुछ सरल आदतें भी बेहतर नींद में मदद कर सकती हैं-
  • 100 से 1 तक उल्टी गिनती गिनें।
  • बेवजह की चिंताओं से ध्यान हटाएं।
  • किसी सुखद याद या खूबसूरत जगह की कल्पना करें।
  • मन को शांत करने के लिए किसी मंत्र का जाप करें।
  • छोटे बच्चों को कहानी सुनाएं। इससे मन शांत होता है और नींद जल्दी आ सकती है।
  • कमरे का तापमान आरामदायक रखें।
  • सोने से पहले पैरों की तेल से मालिश करें और उन्हें गर्म रखें।

Related Articles

Back to top button