तेज रफ्तार फिसली बाइक: दो घायल

बूंदाबांदी से गीली सड़क पर बाइक फिसल कर फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराई

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोनई चौकी के समीप रविवार को बूंदाबांदी के बीच तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और नव निर्मित फ्लाईओवर ब्रिज के पास डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार फिरोजाबाद जिले के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान 25 वर्षीय विक्रम पुत्र केवल सिंह तथा 26 वर्षीय पिंटू पुत्र इतवारी लाल, निवासी ग्राम हिमांऊपुर, थाना दक्षिण, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचएआई एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार एवं पायलट प्रदीप कुमार ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर पहुंचाया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।

Related Articles

Back to top button