निराश्रितों व जरूरतमंदों को मिली कंबल की मदद, सैकड़ों घरों तक पहुंची राहत सामग्री

गरीब, असहाय व वृद्धों की सेवा से मिलता है पुण्य-मुन्ना यादव

ऊँचाहार, रायबरेली। नए वर्ष के शुभ अवसर पर व इस समय पड़ रही भीषण सर्दी में ठंड से ठिठुरते गरीब असहायों को कंबल की राहत मिली है । तहसील क्षेत्र के रोहनिया ब्लाक की ग्राम पंचायत सरांय अख्तियार,के पूर्व प्रधान व सपा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मुन्ना यादव द्वारा पूरी ग्राम पंचायत के हर गांव व हर घर के लोगों को बुलाकर उन्हें नववर्ष की मंगल शुभकामनाएं प्रेषित की और उन्हें कंबल वितरित किया, बल्कि हर संकट में साथ खड़े रहने का संकल्प भी दोहराया।

पूरे चंदी सिंह गांव स्थित अपने आवास पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में करीब हजार गरीबों को कंबल की राहत मिली है । इस दौरान क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुन्ना यादव ने कहा कि उनकी कोशिश है कि गांव के गरीबों को किसी भी संकट का सामना न करना पड़े । उन्हें जरूरत की हर चीज सुलभ हो ।

ग्राम सभा का विकास उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्राम सभा को जिस विकास के स्तर पर लाकर छोड़ा था आज भी वहीं खड़ा है, 5 साल में जनता के हित का कोई कार्य नहीं हुआ। ग्राम पंचायत की सारी सम्मानित जनता उनका परिवार है और परिवार के विकास के लिए वह हर स्तर पर प्रयास करते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में चंदी सिंह का पुरवा, बदईं, सरांय अख्तियार आदि गांव के लोग पहुँचे । इससे पहले पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को भी अंगवस्त्र प्रदान करके उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान , भैया राम कोटेदार, गोविंद कुमार रोजगार सेवक, रामबहादुर भारती पूर्व प्रधान, सत्रोहन सिंह, अमर सिंह, राम आसरे उपाध्याय, सूरज सिंह, इंदीप निर्मल, रज्जनलाल यादव, मोहम्मद अजीम, हेमराज सरोज, अवधेश भारती, राजेंद्र यादव, राम सिंह यादव, लाल जी साहू, घनश्याम साहू पूर्व बीडीसी, अमृतलाल चौरसिया, मेंड़ा देवी सरोज पूर्व बीडीसी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button