एनसीसी शिविर के तीसरे दिन योगा, फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण कैडेट्स को दिया गया

सुलतानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज में 18 यूपी बटालियन एनसीसी प्रतापगढ़ के त्रिजनपदीय वार्षिक दस दिवसीय शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रातः पीटी और योगा के प्रशिक्षण से हुई। ततपश्चात गर्ल्स कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव के निर्देशन में हुआ। इसके बाद कैडेट्स ने ड्रिल और शस्त्र का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस की फायर फाइटिंग पार्टी द्वारा कैडेट्स को आग से बचाव हेतु प्रशिक्षित किया गया। दोपहर 3 बजे से ककैडेट्स ने स्पोर्ट्स एक्टिविटी के अंतर्गत रस्साकशी और वॉलीबॉल में प्रतिभाग किया। कल्चरल एक्टिविटी की प्रैक्टिस 4 से प्रारंभ हुई । सांय 6 बजे से कैडेट को रूल कॉल में दिन भर की एक्टिविटी पर चर्चा करते हुए कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव ने दिशा निर्देश प्रदान किए।

आज की कैंप एक्टिविटी में डिप्टी कैंप कमांडेंट सूबेदार मेजर इकबाल सिंह, ट्रेनिंग इंचार्ज लेफ्टिनेंट इम्तियाज़ खान, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ उमेश सिंह एवं विनोद सिंह, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट एस के मिश्रा, सेकंड ऑफिसर आर बी सिंह, दिग्विजय सिंह शामिल रहें। आज के प्रशिक्षण के अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक बालचंद्र सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर डी के त्रिपाठी, एनसीसी ऑफिसर डॉ आलोक कुमार ,डॉ अखिलेश सिंह, डॉ संतोष अंश, डॉ संतोष सिंह ,बृजेश कुमार सिंह, विनय सिंह, दिलीप सिंह, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button