शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षामित्रों का हुआ सम्मान

प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने उठाई 62 वर्ष सेवा और विभागीय टीईटी की मांग

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर/सम्बद्ध-आखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भारत के तत्वावधान में शनिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्मोत्सव (शिक्षक दिवस) बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षामित्र सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 शिक्षक एवं शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों के लिए बहुत सी लड़ाइयां लड़ी हैं।

टीईटी के लिए प्रदेश से लेकर दिल्ली तक शिक्षकों की लड़ाई लड़ी थी और आगे भी लड़ते रहेंगे। शिक्षक हित के लिए वे हमेशा तैयार हैं। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर उपेंद्र गुप्ता ने शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए उनके स्तर से जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा।

शिक्षक अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ कभी अहित नहीं होने दिया जाएगा. इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों में पुष्पा सिंह , आभा गुप्ता, भानमती, संतुलित गुप्त, कविता, चम्पा, आशा, शाहीन, निहाल अहमद, बजरंग यादव, उमाशंकर मिश्रा, राजेंद्र सिंह, लाल बहादुर यादव, सेवानिवृत्त शिक्षामित्र आत्मा राम, राजेंद्र मिश्र, शशिवाला, गीति, शाकुन्तला, प्रभावती, अरूड़ा, मीरा एवं संतराम सहित कुल 65 शिक्षक एवं शिक्षामित्रों का सम्मान किया गया।

वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने शिक्षामित्रों की लंबित मांगों को लेकर स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने एमएलसी से मुख्यमंत्री तक शिक्षामित्रों की आवाज पहुंचाकर समस्याओं के समाधान की प्रभावी पहल करने की अपील की। जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षामित्रों को विभागीय टीईटी में शामिल करने, सेवा अवधि 62 वर्ष करने, चिकित्सीय अवकाश और चिकित्सा सुविधा देने तथा शिक्षामित्रों के नियमितीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

जिला महामंत्री पवन कुमार ने कहा कि शिक्षामित्र लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की उम्मीद लगाए हैं। शासन स्तर से सकारात्मक निर्णय होने पर हजारों शिक्षामित्रों को राहत मिल सकती है। इस दौरान हीरालाल यादव , प्राजंलि श्रीवास्तव, रामप्रसाद मिश्र, राजदेव यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button