रामपुर स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी ने पंजाब नगर जाकर जागरूकता अभियान के तहत दुकानदारों से मुलाकात की

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर।ऑल इंडिया स्वर्ण कार समाज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी ने एक-एक से दुकानदार से मुलाकात की और संस्था के बारे में बताया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अवगत कराया और आगामी कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा जी के द्वारा लखनऊ में 21 दिसंबर 2025 दिन रविवार को अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। उसमें साथ चलने की अपील की गई।

इस अधिवेशन के लिए पंजाब नगर क्षेत्र में जाकर व्यापारी दुकानदारों को जागरूकता अभियान चलाया गया और दुकानदारों से भी जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगी ने आगामी कार्यक्रम को लेकर उत्साह बंधन में व्यापारी चलने को तैयार हो गए।

जिलाध्यक्ष विष्णु रस्तोगी ने “हम समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं ।और इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकुल वर्मा जी के निर्देशन में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और समाज के विकास के लिए रणनीति बनाई जाएगी जिला अध्यक्ष विष्णु रस्तोगीकी जी के साथ महासचिव पंकज रस्तोगी कोषाध्यक्ष विशाल रस्तोगी जिला मंत्री नरेश रस्तोगी वरिष्ठ मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा विशेष मीडिया प्रभारी/ संगठन मंत्री रूपक रस्तोगी एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button