129वीं जयन्ती: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

वीरसपूतों की बलिदानी का स्मरण करना प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है:विधायक गौतम

भरथना,इटावा। राष्ट्र की सुरक्षा व सम्मान की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले माँ भारती के वीरसपूतों की बलिदानी का स्मरण करना प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है। क्योंकि इन्हीं क्रान्तिकारियों की कुर्बानियों का परिणाम है कि आज हमारा देश व देशवासी सुरक्षित हैं। इसलिए राष्ट्रीय पर्वों, महापुरूषों की जयन्ती व पुण्यतिथि को बहुत ही गौरवान्वित होकर मनाना चाहिये।

उक्त बात कस्बा के मुहल्ला बालूगंज स्थित शहीद पार्क पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयन्ती के अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित उनकी मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक राघवेन्द्र गौतम ने कही।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान आजाद हिन्द फौज के संस्थापक व भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति का विधायक राघवेन्द्र गौतम, पूर्व मंत्री अशोक यादव, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने कई समाजसेवियों के साथ मूर्ति अनावरण किया।

तदुपरान्त संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल के निदेशक अंकित यादव,सभासदगणों व पालिका कर्मियों के सहयोग से आगन्तुक अतिथियों सहित ब्लाक प्रमुख विनोद दोहरे, रामपाल सिंह राठौर, राजेन्द्र चौधरी,करूणा शंकर दुबे,दिवाकान्त शुक्ला,राजेन्द्र दीक्षित पप्पू, विष्णु भदौरिया,सुशान्त पोरवाल,रामकुमार यादव, जमुनादास लखवानी, सत्यप्रकाश यादव,सुबोध दीक्षित,गुरूनारायण,
अशोक गुप्ता,रामप्रकाश पाल,निशान्त पोरवाल, अशोक चोपडा आदि सहित करीब दो दर्जन से अधिक समाजसेवियों का तिरंगा पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्रपुरूषों द्वारा देशहित में किये गये कार्यों व उनकी बलिदानी का स्मरण किया।

इस मौके पर वीरेन्द्र सिंह यादव,अवधेश श्रीवास्तव, डॉ राम स्वरूप यादव, राजेश यादव पण्डा, शिवराम सिंह यादव, राजीव तिवारी,पम्मी यादव, सुशील पोरवाल,रोहित भंसाली,शिवा यादव, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया,सुमेध अवस्थी, आनन्द श्रीवास्तव,शिवम गुप्ता,राजीव सोलंकी, अतुल कुमार,पंकज चौहान,सौरभ यादव,पवन पोरवाल,शाहिद खान सहित कई गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन एड.हाकिम सिंह यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button