अंबानी परिवार के गणेश विसर्जन में नजर आए रणवीर सिंह और दीपिका, देखें वायरल वीडियो

मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने गणेश विसर्जन किया। इस दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मौजूद रहे। दोनों कलाकार अंबानी के बेटों के साथ फूलों से सजे ट्रक पर बैठे दिखे।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. गणेशोत्सव के दौरान कई सेलिब्रिटीज के घर से तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं। उनके घर गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की गई। गुरुवार की शाम को मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने गणेश विसर्जन किया। इस दौरान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मौजूद रहे। दोनों कलाकार अंबानी के बेटों के साथ फूलों से सजे ट्रक पर बैठे दिखे। जहां रणवीर संगीत की धुन पर थिरके और वहीं दीपिका एक बेंच पर बैठी नजर आईं। कार्यक्रम से दीपिका और रणवीर का एक वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल हुआ दीपिका-रणवीर का वीडियो

रणवीर ने सफेद रंग का कुर्ता पैजामा पहना है। वह ‘अग्निपथ’ के गाने ‘देवा श्री गणेशा’ पर थिरक रहे हैं। उनके पास ही दीपिका हैं जिन्होंने क्रीम कलर का सलवार सूट पहना है। उन्होंने गले में दुपट्टा ले रखा है और हैवी ईयररिंग्स कैरी किए हैं। मुकेश अंबानी की बहू श्लोका अंबानी मिंट कलर के शरारा में हैं। ट्रक साइड से और पीछे से खुला है। वहां भारी भीड़ देखी जा सकती है। कई पुरुष नारंगी रंग के कुर्ते में हैं।

अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे थे साथ

दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के पावरफुल कपल में से हैं। बुधवार को मुंबई में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में दोनों ने साथ में अपीयरेंस दी। रणवीर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। उन्हें यह अवॉर्ड दीपिका ने दिया। रणवीर ने स्टेज पर ‘खलीबली’ गाने पर डांस परफॉर्मेंस भी दी। रणवीर को यह अवॉर्ड कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 के लिए मिला। फिल्म में रणवीर ने कपिल देव की भूमिका निभाई। दीपिका ने कैमियो रोल किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button