दुनिया भर में modi की चर्चा! इन बड़े देशों ने भारतीय पीएम को दिया सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया भर से मिले 29 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ अपने 75वें जन्मदिन पर वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया। जानिए उनके द्वारा प्राप्त प्रमुख सम्मान

Pm modi 75th birthday: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75th birthday मना रहे हैं। पिछले 11 सालों में, मोदी ने न केवल भारत, बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अमेरिका से लेकर रूस, ब्राजील, नामीबिया और अन्य देशों से 29 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिससे वह सबसे अधिक सम्मान पाने वाले नेता बन गए हैं।
Pm modi को इन देशों ने दिए प्रमुख सम्मान- 75th birthday पर जानें
- नामीबिया (9 जुलाई, 2025): Pm modi को ‘ऑर्डर ऑफ़ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया, जो एक भारतीय नेता को दिया जाने वाला पहला पुरस्कार है।
- ब्राजील (8 जुलाई, 2025): ब्राजील के राष्ट्रपति ने मोदी को ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द सदर्न क्रॉस’ प्रदान किया।
- त्रिनिदाद और टोबैगो (4 जुलाई, 2025): मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ़ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया।
- घाना (2 जुलाई, 2025): घाना के राष्ट्रपति ने मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ़ द स्टार’ से सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें- इस भारतीय राज्य में रहते हैं सबसे ज्यादा नेपाली, आपको हिला कर रख देगा आंकड़ा
- साइप्रस (16 जून, 2025): साइप्रस ने मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ साइप्रस, मकारियोस III’ पुरस्कार दिया, जो द्विपक्षीय संबंधों में उनके योगदान का प्रतीक है।
- श्रीलंका (5 अप्रैल, 2025): श्रीलंका ने मोदी को ‘मित्र विभूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
- मॉरीशस (12 मार्च, 2025): मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द स्टार एंड की ऑफ़ द इंडियन ओशन’ दिया गया।
- कुवैत (22 दिसंबर, 2024): कुवैत ने मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ मुबारक अल-कबीर’ प्रदान किया।
रूस भी Pm modi को दिया चुका है सम्मान
रूस (9 जुलाई, 2024): मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया गया, जो रूस का सर्वोच्च पुरस्कार है। और तो और मोदी को फ्रांस, मिस्र, पापुआ न्यू गिनी, फिजी और अन्य देशों द्वारा भी महत्वपूर्ण पुरस्कार दिए गए हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को मजबूत किया और देश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया।



