90,000 लोन बिना गारंटी, सिर्फ 1 डॉक्यूमेंट से करें अपना बिज़नेस शुरू
govt scheme: PM स्वनिधि योजना एक सरकारी योजना है, जिसके तहत बिना किसी गारंटी के 90,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है।

govt scheme: बहुत से लोग नौकरी छोड़कर अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, मगर व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें शुरुआत में निवेश करना पड़ता है। ऐसे में आम लोगों के लिए अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि उनके पास निवेश करने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं होता। इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार द्वारा देश के लोगों के लिए एक खास योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत सरकार लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन देती है।
हम बात कर रहे हैं केंद्र सरकार की ‘पीएम स्वनिधि योजना’ की। इस योजना के तहत सरकार लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन देती है।
‘पीएम स्वनिधि योजना’ क्या है?
- पीएम स्वनिधि योजना के तहत सरकार लोगों को 90,000 रुपये तक का लोन देती है।
- इस लोन की खास बात यह है कि यह लोन सरकार द्वारा लोगों को बिना किसी गारंटी के दिया जाता है।
- साथ ही इस लोन को लेने के लिए ज़्यादा दस्तावेज़ों की ज़रूरत नहीं होती। लोग सिर्फ़ एक दस्तावेज़ के आधार पर यह लोन ले सकते हैं।
लोन के चरण क्या हैं?
- पीएम स्वनिधि योजना के तहत, लोगों को तीन चरणों में 90,000 रुपये का लोन दिया जाता है:
- पहला चरण: लोगों को ₹15,000 का लोन दिया जाता है।
- दूसरा चरण: ₹25,000 का लोन दिया जाता है।
- तीसरा चरण: ₹50,000 का लोन दिया जाता है।
- दूसरे चरण का लोन किसी व्यक्ति को तभी दिया जाता है जब उसने पहले चरण में लिया गया लोन समय पर चुका दिया हो।
recharge price hike in 2025: 1 दिसंबर से मोबाइल रिचार्ज प्लान्स होंगे महंगे
पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
पीएम स्वनिधि योजना से लोन लेने के लिए सिर्फ़ एक दस्तावेज़ की ज़रूरत होती है, वह है आधार कार्ड।
बता दें सरकार ने यह योजना कोरोना महामारी के बाद शुरू की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कोरोना से प्रभावित छोटे व्यापारियों या ठेला/रेहड़ी वालों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।


