New Cab Laws: अब महिलाओं को मिलेगी अपनी पसंद की ड्राइवर चुनने की आजादी, जानें नियम कब से लागू
New Cab Laws: कैब में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की सेफ्टी को लेकर अक्सर चिंताएं उठती रही हैं। इन चिंताओं को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब ओला (Ola), उबर (Uber) और रैपिडो (Rapido) जैसे कैब सेवाओं को अपने ऐप में ‘महिला चालक’ चुनने का खास विकल्प देना होगा। सरकार का यह निर्देश महिलाओं के सफर को और अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाने का उद्देश्य रखता है।
महिला यात्रियों के लिए राहत की खबर
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के नए दिशानिर्देशों (Government Guidelines) के अनुसार, महिला यात्रियों को बुकिंग के दौरान यह स्वतंत्रता मिलेगी कि वे महिला चालक के साथ यात्रा करना चाहती हैं या नहीं। यह सुविधा उन इलाकों में लागू होगी जहां महिला ड्राइवर उपलब्ध होंगी। यदि उस स्थान पर कोई महिला चालक (Female Cab Drivers) उपलब्ध है, तो ऐप यात्री को यह विकल्प प्रदान करेगा। विशेष रूप से देर रात या सुनसान रास्तों पर अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए इसे एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। केंद्र ने सभी राज्य सरकारों से इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।
ड्राइवरों के लिए टिप से जुड़े नए नियम
अब ऐप में टिप का विकल्प केवल यात्रा खत्म होने के बाद ही दिखाई देगा। यात्रा की शुरुआत से पहले या बुकिंग के दौरान टिप देने का दबाव नहीं डाला जा सकेगा।
यात्री द्वारा दी गई टिप की पूरी राशि सीधे चालक के खाते में जाएगी। कैब कंपनियां (जैसे ओला या उबर) इस टिप राशि में से कोई कमीशन नहीं काट पाएंगी।
कब से लागू होंगे नए नियम
सरकार ने मोटर वाहन एग्रीगेटर गाइडलाइंस के विस्तार के रूप में इन निर्देशों को जारी किया है।
year ender 2025: सिर्फ मोदी ही नहीं, साल 2025 इन 5 नेताओं के लिए रहा लकी
हालांकि कोई अंतिम तिथि नहीं तय की गई है, लेकिन राज्यों को जुलाई 2025 में जारी मूल दिशा-निर्देशों के आधार पर इसे जल्दी से जल्दी लागू करने का आदेश दिया गया है। इससे ड्राइवरों के प्रोत्साहन और महिला सुरक्षा के बीच बेहतर बैलेंस बनाने की कोशिश की गई है।



