MP Board Result 2023: जारी हो रहा है, एमपी बोर्ड 10-12वीं रिजल्ट, केवल इस लिंक से देख पाएंगे

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

दिल्‍ली:   MP Board MPBSE Class 10th, 12th Result 2023 मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 परिणाम 2023 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश बोर्ड 2023 रिजल्ट जारी करने की तैयारी हो चुकी है, रिजल्ट से पहले MP Board MPBSE Class 10th, 12th Result 2023 Date की घोषणा की जाएगी, जिसके आज जारी होने की संभावना है। एक बार MPBSE result 2023 की घोषणा के बाद mpresults.nic.in  स्कोर देखा जा सकेगा।

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा जल्द ही MP बोर्ड कक्षा 10, 12 परिणाम 2023 की घोषणा की जा सकती है। रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम इस सप्ताह के अंत तक या मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट यानी उपर दी गई वेबसाइट के अलावा mpbse.nic.in पर भी परिणाम देख सकते हैं।

जारी होने जा रहा एमपी बोर्ड का रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 (MP Board 10th Exams 2023) 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 2 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, इस वर्ष एमपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 8 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

 एमपी बोर्ड का रिजल्ट कहां से देखें

एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट्स – mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर चेक कर सकेंगे। छात्रों को अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए अपना परीक्षा रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button