आम के साथ ये चीजें कभी न खाएं, गलती से भी नहीं; वरना आपकी सेहत को नुकसान पक्का

mango side effects: गर्मियों में आम लोगों की पहली पसंद बन जाता है। हर उम्र के लोग इसे अलग-अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं। लेकिन खानपान के जानकारों का कहना है कि आम के साथ कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए सही संयोजन समझना जरूरी है।
खट्टे फलों के साथ आम न मिलाएं
अगर आप फ्रूट सलाद खाते हैं, तो आम के साथ खट्टे फल जोड़ने से बचें। इससे पेट में गड़बड़ी हो सकती है क्योंकि दोनों के मेल से शरीर के अंदर रिएक्शन हो सकता है, जो पाचन को प्रभावित करता है।
आम और दूध का कॉम्बिनेशन
कई लोग आम और दूध मिलाकर शेक बनाते हैं, लेकिन आयुर्वेद के नजरिए से यह संयोजन सही नहीं माना जाता। आम जल्दी पचता है जबकि दूध को ज्यादा समय लगता है। इस वजह से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और पाचन असंतुलित हो सकता है।
दही के साथ आम खाने का असर
आम और दही साथ खाने से भी समस्या हो सकती है। दही में मौजूद तत्व और आम की प्राकृतिक मिठास मिलकर पेट में फर्मेंटेशन को बढ़ा सकते हैं। इससे गैस और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
तली-भुनी चीजों के बाद आम
अगर आपने पहले से ही ऑयली या फ्राइड खाना खाया है, तो तुरंत बाद आम खाने से बचें। इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है और एसिडिटी या रिफ्लक्स की परेशानी हो सकती है।
कटा हुआ तरबूज कितनी देर तक खाना है सुरक्षित, जानें काम की बात
भारी भोजन के बाद आम खाना
मांसाहारी खाना, राजमा या छोले जैसे भारी प्रोटीन वाले भोजन के बाद आम खाना पाचन पर दबाव डाल सकता है। इन चीजों को पचने में समय लगता है, ऐसे में आम जोड़ने से पेट पर अतिरिक्त भार पड़ता है।



