वीकेंड पार्टी में बनाएं फ्राइड अनियन रिंग्स, जानिये बनाने का आसान तरीका

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. फ्राइड अनियन रिंग्स रेसिपी (Fried Onion Rings Recipe): ज्यादातर लोग वीकेंड पर दोस्तों से मिलने, घूमने या पार्टी करने का प्लान बनाते हैं। आप चाहें पार्टी एनिमल हों या इस वीकेंड किसी खास शख्स के साथ वक्त बिताना चाहते हों, आप घर पर ही स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। जिसे आप पार्टी स्नैक्स के तौर पर सर्व कर सकते हैं। आप घर पर आसानी से फ्राइड अनियन रिंग्स बना सकते हैं।

फ्राइड अनियन रिंग्स को बनाना बहुत आसान है। सोबर पार्टीज़ में आप इसे कोल्ड ड्रिंक के साथ सर्व कर सकते हैं। इसके साथ आप सालसा डिप भी रखें. ये बच्चों को और बड़ों, सभी को बहुत पसंद आती है। आप इसके ऊपर मेल्टेड चीज़ डाल सकते हैं। इसके अलावा आप इसके ऊपर चाट मसाला भी डाल सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका…

फ्राइड अनियन रिंग्स बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

1 कप मैदा
1 ½ टेबल स्पून बेकिंग सोडा
1 अंडा
2/3 कप दूध
1 टेबल स्पून तेल
5-6 बड़े प्याज़
डीप फ्राई के लिए तेल
नमक

फ्राइड अनियन रिंग्स बनाने का आसान तरीका

फ्राइड अनियन रिंग्स बनाने के लिए सबसे पहले प्याज़ को छील कर ¼ इंच मोटे और रिंग्स के आकार में काट लें. अब सारी रिंग्स को अलग कर लें और आधे घंटे के लिए ठंडे पानी में भिगो दें।

Also Read-

नाश्ते में बनाएं हेल्दी वेज कैबेज रोल, जानिये बनाने का आसान तरीका

अब अनियन रिंग्स को पानी में से निकालें और अच्छे से सुखा लें. अब अंडे का सफेद भाग ले और प्याज़ की रिंग्स लें। इन्हें तलने के लिए मैदा, बेकिंग सोडा और नमक लें और अच्छे से मिला लें. इस मिश्रण में आप लाल मिर्च और चाट मसाला भी डाल सकते हैं। सभी रिंग्स को मिश्रण में डालकर डिप कर लें. इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और रिंग्स को क्रीस्पीहोने तक फ्राई कर लें।

इस डिश को आप हाउस पार्टी के लिए ज़रूर बनाएं। यकीनन ये सभी को बहुत पसंद आएगी। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। इसके साथ कैचअप और डिप भी सर्व करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button