गमले उठा उठाकर ले गए चिंदी चोर, पीएम मोदी के जाते ही मच गई लूट
Lucknow Gamla Chori: 25 दिसंबर को लखनऊ की धरती एक नई प्रेरणा का गवाह बनी। राष्ट्र प्रेरणा स्थल उस सोच का प्रतीक है जिसने भारत को आत्मसम्मान, एकता और सेवा का रास्ता दिखाया है। शानदार! बहुत अच्छा। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस राष्ट्रीय स्मारक का उद्घाटन किया, उसमें बेहतरीन बातें कहीं और फिर लखनऊ से वापस लौट गए। वहीं लखनऊ के लोगों ने एक छोटी सी घटना कर दी।
उन्हीं के कार्यक्रम स्थल से लखनऊवासियों ने कुछ चुराया। पर क्या चुराया? चुराया था गमला। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैला तो हंगामा मच गया। लोग तरह-तरह के सवाल उठाने लगे। पर ऐसा हुआ क्यों? और कब हुआ?
असल में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती थी। उसी दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भव्य आयोजन रखा गया। क्योंकि लखनऊवासियों को सरकार की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री की याद में राष्ट्र स्मारक भेंट करना था, जिसके उद्घाटन के लिए पीएम मोदी लखनऊ आए थे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी थे। कार्यक्रम संपन्न हुआ और गोमती नदी के किनारे बने भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया।
इस स्मारक को हजारों फूलों से सजाया गया था। हजारों गमले लगाए गए थे। पीएम मोदी ने स्मारक के बारे में बहुत अच्छा कहा। इसे सम्मान का प्रतीक बताया। लेकिन पीएम मोदी के इस आयोजन के बाद कुछ ऐसी तस्वीरें आईं जिन्हें देखकर यह लगता है कि लोग सच्चे तभी होते हैं जब उन्हें मौका नहीं मिलता और जैसे ही मौका मिलता है, वो लूटने लगते हैं। यह भी स्मारक की सजावट का गमला ही क्यों न हो। अब तो ऐसा लगता है कि गमलों की सुरक्षा के लिए भी गार्ड तैनात करने होंगे। हैरानी की बात यह है कि यह कोई गरीब नहीं था।
वीडियो में क्या क्या दिखा
गरीब तो आखिर गमला क्यों ले जाएगा? जिनके घरों में बालकनी हो, वही गमला लगाएंगे। वीडियो में बीजेपी का झंडा लेकर किसी ने लूट लिया, तो किसी ने नकाब में चोरी की। कोई मुस्कुरा कर चोरी कर रहा था। ये लोग मिडिल क्लास या अपर क्लास के लोग थे।
year ender 2025: सिर्फ मोदी ही नहीं, साल 2025 इन 5 नेताओं के लिए रहा लकी
ये लोग चाहें तो गमला अपनी जेब से भी खरीद सकते थे। लेकिन इन्हें लगा कि जब सब कर रहे हैं तो हम क्यों पीछे रहें। हालांकि इस वीडियो को बनाने वाले गुस्से में थे। उन्होंने वीडियो इस उम्मीद से बनाया कि लोग डर जाएंगे और ऐसा नहीं करेंगे।



