आरटीआई सूचना के अधिकार संगठन की बैठक में कुमारी अफसा बनीं जिला महासचिव, जिला अध्यक्ष लज्जा यादव ने दिया हौसला

गाज़ियाबाद। आरटीआई सूचना के अधिकार संगठन की जिला अध्यक्ष लज्जा यादव की अध्यक्षता में आज मासिक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान कुमारी अफसा को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला अध्यक्ष लज्जा यादव ने उनके कार्य एवं संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कुमारी अफसा एक कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ता हैं, जो संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों व संदेशों को घर-घर पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए लज्जा यादव ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि उन्हें किसी भी हार से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए और मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “जुनून और मेहनत से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। हमें अभी से विधानसभा की तैयारी में लग जाना चाहिए और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना चाहिए।जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करें और पूरी निष्ठा से पार्टी को आगे लाने के लिए कार्य करें।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहीं श्रीमती राकेश प्रोग्राम जिला उपाध्यक्ष, आशा ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती मंदर शर्मा, श्रीमती दीपशिखा, श्रीमती राजबाला तथा जिला महासचिव नियुक्त कुमारी अफसा।

Related Articles

Back to top button