ind vs sa 5th t20: गिल चोटिल और पांड्या का पत्ता कटा, इस युवा खिलाड़ी को मिलेगी उप-कप्तानी
ind vs sa 5th t20: इंडिया के उप कप्तान शुभमन गिल का पांचवां टी20 मैच खेलना काफी चुनौतीपूर्ण प्रतीत हो रहा है, क्योंकि गिल चौथे टी20 मैच से पहले अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें पांचवे टी20 से पहले टीम से रिलीज किया जा सकता है, जो भारतीय टीम के लिए एक झटका हो सकता है।
शुभमन इस टीम में न केवल एक ओपनिंग बैट्समैन के रूप में जरूरी थे बल्कि उप कप्तान की भूमिका भी निभा रहे थे। मगर अब यह सवाल उठ रहा है कि उनके स्थान पर नया उप कप्तान कौन बनेगा और इस बार हार्दिक पंड्या की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।
हार्दिक पंड्या का उप कप्तान बनना मुश्किल
अंतिम टी20 मैच से शुभमन गिल के बाहर होने के बाद हार्दिक पंड्या को उप कप्तान बनाने की चर्चा हो रही थी, मगर सूत्रों के अनुसार हेड कोच गौतम गंभीर अब हार्दिक को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार नहीं हैं।
पहले पांड्या ही टीम इंडिया के उप कप्तान थे, मगर शुभमन को यह जिम्मेदारी देने के बाद हार्दिक को दोबारा यह पद नहीं सौंपा गया। इसके बावजूद बीसीसीआई ने गिल की अनुपस्थिति में अलग-अलग उप कप्तान नियुक्त किए हैं।
ipl mini auction 2026: इन 4 खिलाड़ियों को मिली औकात से ज्यादा रकम
ये खिलाड़ी बन सकता है उप कप्तान
भारतीय टीम आगामी टी20 मैच में तिलक वर्मा को उप कप्तान के रूप में चुन सकती है। तिलक को भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है और बीसीसीआई ने उन्हें कई बार इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया है। हाल ही में अफ्रीका ए के विरुद्ध द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज में तिलक ही भारत के कप्तान थे। यही वजह है कि अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में उप कप्तान का पद मिल सकता है।



