Haris rauf news: जानें रऊफ क्यों है एशिया कप T20I का सबसे खतरनाक गेंदबाज़

Haris rauf news: अबू धाबी की गर्मी और श्रीलंका की मजबूत बल्लेबाज़ी के बीच पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ Haris rauf ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो उन्हें एशिया कप T20I इतिहास के दिग्गजों में खड़ा करता है। मंगलवार को हुए सुपर 4 मुकाबले में रऊफ़ ने श्रीलंका के खिलाफ चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके साथ ही वे इस टूर्नामेंट में 14 विकेट लेकर हार्दिक पांड्या, वानिंदु हसरंगा और राशिद खान की बराबरी पर पहुँच गए हैं।
अब तक नौ मुकाबलों में 16.64 की औसत और 7.68 की इकॉनमी रेट से गेंदबाज़ी करते हुए Haris rauf ने एशिया कप में अपनी पकड़ मज़बूत की है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा 3 विकेट देकर 29 रन।
शाहीन अफरीदी ने भी रिकॉर्ड तोड़ा (Shaheen Afridi news)
जहाँ एक ओर Haris rauf ने एशिया कप रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया, वहीं पाकिस्तान के एक और तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी ने भी इतिहास लिखा। अफरीदी ने उसी मुकाबले में 28 रन देकर 3 विकेट लिए और टी20I में पाकिस्तान के दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। उन्होंने शादाब खान को पीछे छोड़ दिया, जो अब तीसरे स्थान पर खिसक चुके हैं।
ये भी पढ़ें- एशिया कप में ये खास रिकॉर्ड ind-pak नहीं बल्कि श्रीलंका के नाम
शाहीन अब तक 90 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 22.10 की औसत से 114 विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है 4 विकेट लेकर सिर्फ 22 रन देना।
ये भी पढ़ें- Why is Haris Rauf not playing: पाकिस्तान की रणनीति पर उठे सवाल, वजह जानें
हारिस ने हासिल की ये उपलब्धि (Haris rauf recods)
अगर राष्ट्रीय रैंकिंग की बात करें, तो Haris rauf ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। वे 92 मैचों में 20.95 की औसत से 130 विकेट ले चुके हैं और इस समय पाकिस्तान के T20I इतिहास के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है 4 विकेट लेकर सिर्फ 18 रन।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK Asia Cup 2025: मैच के बाद हाथ न मिलाने पर BCCI ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
बता दें कि जब जब भारत के साथ पाक का मौच होता है तब तब सोशल मीडिया पर Haris rauf की news ट्रेंड करती रहती है।



