Side Effects of Radish: ये 7 लोग कभी न खाएं मूली, करेगी जहर का काम
Side Effects of Radish: जानें किसे मूली खाने से बचना चाहिए और किन लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकती है।
Side Effects of Radish: मूली एक सामान्य और लोकप्रिय सब्जी है । ये कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है मगर यह कुछ खास स्थितियों में स्वास्थ्य के लिए खतरे का कारण भी बन सकती है। आइए जानते हैं मूली खाने के नुकसान के बारे में खासकर उन लोगों के लिए जिनकी सेहत पहले से ही नाजुक है।
इन लोगों के लिए जहर का काम करती है मूली
मूली में गोइट्रोजन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे लोग जिनकी थायरॉइड से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें कच्ची मूली से परहेज करना चाहिए। हालांकि पकी हुई मूली का सेवन छोटी मात्रा में किया जा सकता है जिससे कोई नुकसान नहीं होगा।
गैस एसिडिटी ब्लोटिंग और अल्सर जैसी पेट की समस्याओं से जूझ रहे लोग मूली का सेवन नहीं करें। यह इन समस्याओं को और बढ़ा सकती है जिससे पेट में और भी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
मूली में ऑक्सालेट्स नामक तत्व पाए जाते हैं जो किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकते हैं। यदि आप पहले से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं तो मूली को अपनी डाइट से बाहर रखें या कम मात्रा में खाएं।
ब्लड प्रेशर को कम करने में ये सहायक मानी जाती है मगर यदि आपका ब्लड प्रेशर पहले से ही कम है तो यह चक्कर आने और कमजोरी का कारण बन सकती है। इस स्थिति में मूली का सेवन सावधानी से करें और किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें।
कुछ लोगों को मूली खाने के बाद एलर्जी की समस्या हो सकती है जैसे खुजली गले में जलन या होठों और जीभ में सूजन। ऐसे लोग जिन्हें इस प्रकार की समस्या हो उन्हें मूली से दूर रहना चाहिए या बहुत ही कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।
पेट साफ रखने का सबसे असरदार उपाय, क्यों किशमिश है बेस्ट; जानें इस्तेमाल का तरीका
चूंकि बच्चों और बुजुर्गों की पाचन शक्ति कमजोर होती है ऐसे में मूली का सेवन उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह गैस पेट में जलन और इनडाइजेशन जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
कच्ची मूली खाने से संक्रमण का खतरा हो सकता है खासकर यदि इसे ठीक से धोकर नहीं खाया जाए। इसलिए इसे हमेशा अच्छे से धोकर पका हुआ खाएं। यदि मूली अच्छी तरह से पकी हुई हो और कम मात्रा में खाई जाए तो यह पूरी तरह से सुरक्षित है।



