CM योगी ने जनता दर्शन में लुटाया दिल… बच्चे को दी टॉफ़ी, पिता को मिला मुफ्त इलाज

janta darshan yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस कार्यक्रम में 50 से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सभी की शिकायतों को शांतिपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस ‘जनता दर्शन’ में रायबरेली ज़िले के खीरो थाना क्षेत्र के बरवलिया गाँव के एक युवक ने अपने पिता के इलाज के लिए मदद माँगी। उसके पिता को किडनी, हृदय और मूत्र मार्ग की बीमारी है और वह किसी निजी अस्पताल में उनका इलाज नहीं करा सकता था।
ये भी पढ़ें- चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, पति-पत्नी की मौत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया और मरीज़ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार इलाज का खर्च वहन करेगी।
janta darshan में आए कई लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की माँग की। इस पर मुख्यमंत्री yogi ने कहा कि राज्य सरकार हर ज़रूरतमंद मरीज़ को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने लोगों से अस्पताल से इलाज का अनुमान भेजने को कहा ताकि सरकार इलाज का खर्च वहन कर सके। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार पिछले आठ वर्षों से ज़रूरतमंद लोगों की मदद कर रही है।
कार्यक्रम में कुछ शिकायतकर्ता अपने बच्चों के साथ आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे प्यार से बातचीत की, उनके सिर पर हाथ फेरा और उन्हें चॉकलेट और टॉफ़ी दीं।



