Eid 2021: घर में ही बनाए खजूर की इतनी स्वादिष्ट बर्फी, देखें रेसिपी

खजूर बर्फी

सामग्री

खजूर- 400 ग्राम (पिसा हुआ)
बादाम- 50 ग्राम (कटा हुए)
काजू- 50 ग्राम


सूखे अंगूर- 50 ग्राम
नारियल- 25 ग्राम (कद्दूकस)
इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
खसखस- 20 ग्राम
घी- 75 ग्राम

वि​धि

– पैन में धीमी आंच पर खसखस भूनकर प्लेट में निकाल लें। – अब उसी पैन में घी गर्म करके ड्राई फ्रूट्स भूनें।
– इसमें नारियल, इलायची पाउडर मिलाएं।
– फिर खजूर का पेस्ट, सूखे अंगूर डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
– तैयार मिश्रण को प्लेट में फैलाएं।
– थोड़ा ठंडा होने पर इसके स्लाइस काट लें।
– ऊपर से खसखस छिड़के और ठंडा करके सर्व करें।
– बाकी की खजूर बर्फी एयर टाइट कंटेनर में भर कर स्टोर कर लें।

Related Articles

Back to top button