ये है वो वजह जिसके चलते दुबई को लगातार निशाना बना रहा है ईरान

Dubai news attack: ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष के बीच दुबई अचानक निशाने पर आ गया है। यूएई ने ईरान पर कोई हमला नहीं किया, लेकिन दुबई के समुद्री किनारों और पोर्ट्स पर ईरानी धमकियों ने शहर के निवासियों और व्यवसायियों में डर पैदा कर दिया है। ईरान ने स्थानीय लोगों को चेतावनी दी है कि अमेरिकी सेना के संभावित ठिकानों से दूर रहें ताकि कोई हानि न हो।
आर्थिक नुकसान का गंभीर असर
दुबई ने पिछले कई दशकों में अपने आप को अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया। अब ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते शहर की वैश्विक छवि धूमिल हो रही है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई बड़े निवेशक अपनी पूंजी दुबई से बाहर निकाल रहे हैं। स्विस बैंकों में धन स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
दुबई के रियल एस्टेट सेक्टर पर भारी असर पड़ा है। डीएफएम रियल एस्टेट इंडेक्स ने पिछले पांच दिनों में लगभग 22% गिरावट देखी है। प्रॉपर्टी में रुचि रखने वाले निवेशकों की संख्या में लगभग 45% कमी आई है। भारतीय व्यवसायियों और पर्यटकों के लिए भी स्थिति चिंता का विषय बन गई है। दुबई में सबसे ज्यादा भारतीय काम करते और पर्यटन के लिए आते हैं।
मार्च के महीने में यूरोप और अन्य देशों से भारी संख्या में पर्यटक दुबई आते हैं। लेकिन ईरानी हमलों के कारण पर्यटन उद्योग को लगभग 2.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। एयरपोर्ट और हवाई सेवाओं में व्यवधान के कारण हर दिन करीब 2000 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हो सकता है।
इस वजह से UAE पर ईरान बरसा रहा है मौत
ईरान और यूएई के बीच तनाव का मुख्य कारण अमेरिका और इज़राइल के साथ यूएई के करीबी संबंध हैं। यूएई ने इज़राइल को मान्यता दी है और दोनों मिलकर ईरान के खिलाफ अलायंस का हिस्सा बने हैं।
दुबई हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमला, जानें कितना हुआ नुकसान
ईरान यूएई को अपने प्रतिशोध का निशाना बना रहा है क्योंकि यह दर्शाना चाहता है कि उसके विरोधियों का परिणाम गंभीर होगा।



